Sunday, 27 February 2022

(फटे दुपट्टे को रोज सिलती है)
जहां से रईस की बिटियाँ ने हटा रंखा है---
दुपट्टा अपना!
ऐ,रंग----वही पे गरीब की बिटियाँ,
बदन ढ़कने के लिये-----------
अपने फटे दुपट्टे को रोज सिलती है।

Tuesday, 22 February 2022

(एक आवारा शाम हूं )

धुँधला जाते है
एै "रंग"----------
मेरी आगोश मे चेहरे,
मै शरीफ़ो के शहर की----
एक आवारा शाम हूं.

Saturday, 19 February 2022

(ब्राह्मन काफ़िर हो गया है)
मंदिर की गली से गुज़र जाता है,
तुम्हारी गली की तरफ!
तुम्हारी मोहब्बत मे--------
एक ब्राह्मन काफ़िर हो गया है।
(पेट्रोल सी लागे है )

वे धीरे-धीरे मुझको कब्जाती जा रही है,
अपने रूप के जादू से,
ए "रंग" मुझे अब वे 
अच्छे दिन के धोखे में--
पेट्रोल सी लागे है.

Sunday, 13 February 2022

14 फरवरी यानी वेलेनटाइन-डे के उपलक्ष्य मे लिखा एक रोमांटिक हास्य-व्यंग्य--------------------
                      (इंण्डेन गैस है भाइ)
कुँवारो की खातिर------------
ये वेलेनटाइन-डे और 14 फरवरी है भाइ,
किसी शादीशुदा से पुछो तो मुँह लटकाये कहेगा,
कि खुशकिस्मत हो,
वरना हमारे हिस्से--------------
तो तीज और करवा चौथ है भाइ।
सच पुछो तो बिना निर्णय के,
ये टेंशन देने वाला--------
एक ट्वन्टी-ट्वन्टी का मैच है भाइ।
अच्छि बैटिंग,खराब बैटिंग कुछ नही
थर्ड इंम्पायर गया तेल लेने यानि ये----
बेइमानी से पकड़ा कैच है भाइ।
तुम रेस्टोरेन्ट जाओ डिनर करो,
गुलाब दो क्षमा है---------
यहाँ तो हिम्मत नही पड़ती व्याह के बाद से,
सच पुछो तो भाइ,
कि पत्नी कब गुर्राने लगे क्या पता?
यानि कि ये खत्म होने की कगार पे खड़ी,
एै "रंग" हमारे जिंदगी के किचन की-------
इंण्डेन गैस है भाइ।

@@@रचयिता-----रंगनाथ द्विवेदी।
जज कालोनी,मियाँपुर
जौनपुर (उत्तर-प्रदेश)।
mo.no.-----7800824758

Friday, 11 February 2022

(लोकतंत्र)
आम आदमी को दिल मे पैबस्त करती है,
ये झुठ के सारे मुल्लमे ध्वस्त करती है।
ऐ,रंग----लोकतंत्र मे लोक इसकी आत्मा है।
ये वोट दे खुद को स्पष्ट करती है।