(पति-पत्नी और वेलेंटाइन-डे )
"मै इनकी कोई साधारण पत्नी नही, बल्कि इनके युवावस्था के कालखंड की ऐसी अद्वितिय वेलेंटाइन-डे प्रकार की पत्नी हूं ,जो इनके इंतजार करते हुये मोहब्बत के दुखी गुलाब को स्वीकार कर अपने पत्नी होने का सारा लोकतंत्र इनपे लागुकर आनंदित व प्रफुल्लित हूं". जिस वेलेंटाइन-डे के दिन इन्होंने अपनी-मोहब्बत की जिस ऊर्जा के साथ मुझे प्रपोजकर आ ई लव यू कहा था, आज मैंने उनकी उसी मोहब्बत की ऊर्जा को-"अपने किचन व गृहस्थ की सौर ऊर्जा मे बदलकर प्रतिदिन मै इनके वेलेंटाइन-डे (14 फरवरी ) वाली मोहब्बत के गुलाबीपन को जी रही हूं".
मुझे लिखते व व्यक्त करते हुये कही से भी ये झिझक नही हो रही है,कि मैंने--"वेलेंटाइन-डे के की इस भीड़ मे से--किसी ऐसे ऐरे-गैरे, नत्थू खैरे गुलाब पकड़े नकली प्रजाति के प्रेमी रूपी उस पति का चयन नही किया, जो जीवन को कुछ ही दिनों मे अपनी मोहब्बत के नकली गुलाब के कांटों से भर दे". बल्कि मैंने मोहब्बत के उस-"वेलेंटाइन-डे रूपी गुलाब का चयन किया है जो मेरी हर धड़कन, हर एक सांस का शाहजहां है और मै एक पत्नी के तौरपर उनकी मुमताज़". ये वेलेंटाइन-डे और सुर्ख-गुलाब आज एक डिजिटल पर्व है अतः ये पर्व मनाने से पूर्व ये अवश्य जान ले, कि कही आपको अपने-"मोहब्बत का गुलाब पकड़ा रहा प्रेमी वेलेंटाइन-डे मेनिया का चाइनीज पेसेंट तो नही" , अगर है तो आप अपनी खूबसूरत सी आँखों में ताउम्र ये दर्द के आँसू गुलाब के कांटो की एक ना ख़त्म होने वाली ख़राश को जीने के लिये तैयार रहे.
मैंने खुद ये सावधानी बरती है इसलिए मै- खुद को इनके जैसे पति रूपी मोहब्बत के वेलेंटाइन-डे का गुलाब पा धन्य महसूस करती हूं,और मै जब-जब भी कमरे के दर्पण के सामने सजने-सवरने के लिये खड़ी होती हूं, तो जैसे ये अब भी उसी अपनी 14 फरवरी वाली हूबहू अदा के साथ मुझे अपनी मोहब्बत का गुलाब पकड़ा रहे हो.और मै छुईमुई सी शर्मा उठती हूं-फिर मै एक-एक कर वे सारे मेकप करती हूं जो एक पत्नी अपने पति के मोहब्बत लिये प्रतिदिन करती है, जो उनकी चाहत का व उनके अधिकार की दुनिया का वास्तविक वेलेंटाइन-डे है , सिंदूर, बिन्दया,अपनी मछली सी खूबसूरत आँखों में काजल और खासकर मेरे गुलाबी होठों की वे लिपस्टिअप्रकाशित अप्रकाशित अप्रकाशितक जिसे देखकर वे आज भी मुझे वेलेंटाइन-डे या अपनी मोहब्बत का 14 फरवरी कहते है.
ये वेलेंटाइन-डे पर लिखा हुआ लेख मेरा स्व-लिखित व अप्रकाशित है.
लेखक--रंगनाथ द्विवेदी
पता--जज कालोनी, मियांपुर
जिला-जौनपुर pin. no. 222002 (U P)
Mo. No. 7800824758
No comments:
Post a Comment