व्यंग्य-----(ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से बाते )
कोरोना-वायरस के चलते मेरे दिल की राष्ट्रीय छति हुई है. इसकी चपेट में आने से मेरी गर्लफ्रेंड किसी अन्य ब्वॉयफ्रेंड से ऑनलाइन हो मोहब्बत की गुफ्तगू कर रही. मैं लगातार तभी से अपने आंसुओं के सेनीटाइजर से आपने उदास व गमगीन चेहरे को सेनीटाइज कर रहा हूं. लेकिन फिर भी वे मेरी जेहन में मुस्कुराती हुई जब दिख जाती है तो मुझे लगता है कि--जैसे मैं उसके सामने कोरोना-वायरस से प्रताड़ित महाराष्ट्र की तरह खड़ा हूं.
अगर मुझ जैसे ब्वॉयफ्रेंडों की इस समय दिल टूटने की कोरोना जांच कराई जाए तो यह मेरा दावा है कि- इन गर्लफ्रेंडों के धोखा देने का वे आंकड़ा देश के सामने आएगा जिस आंकड़े को तोड़ पाना ना तो आज की पीढ़ी के ब्वॉयफ्रेंडो के बस की बात है और ना ही आने वाले कल की पीढ़ी के ब्वॉयफ्रेंड ही इस आंकड़े को तोड़ पाएंगे.
इतना ही नहीं अगर आप इन--"गर्लफ्रेंडों के ऑनलाइन खूबसूरत चेहरे को देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे इस लॉक- डाउन में सब कुछ लॉक-डाउन हुआ बस इन गर्लफ्रेंडो की सुंदरता के ब्यूटी-पार्लर कभी भी इस लॉक डाउन की जद में नहीं आए अर्थात इनकी सुंदरता रेड जोन में नहीं पाई गई. बल्कि इनके कई सारे बॉयफ्रेंड रेड जोन में आए और इन सभी में मोहब्बत के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद से लगातार यह सारे बॉयफ्रेंड इन गर्लफ्रेंड की गम के क्वारंटाइन में है".
इतना धोखा देने के बाद भी इन गर्लफ्रेंडो ने सहानुभूति की एक हल्की सी मुस्कुराहट की बिरियानी भी इन बॉयफ्रेंडों को दया स्वरूप देना गवारा न समझा. उफ! इतना अन्याय. पत्थरबाजी अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड पर अब तो यही इन पुराने बॉयफ्रेंडो से मेरी अपील है कि वे अपनी-अपनी पुरानी गर्लफ्रेंडो को सामूहिक रूप से यह डिजिटल श्राप दे कि जा तुझे अगर ब्वॉयफ्रेंड प्रजाति का पति मिले तो वे भी तुम्हें धोखा देकर किसी अन्य गर्लफ्रेंड से ऑनलाइन मोहब्बत की रोमांटिक बातें करें.
यह व्यंग्य लेख मेरा स्वलिखित व अप्रकाशित है.
लेखक-- रंगनाथ द्विवेदी
जज कॉलोनी, मियांपुर
जिला--जौनपुर pin. no. 222002 (U P )
Mo. no. 7800824758
No comments:
Post a Comment