Friday, 26 February 2021

कविता--(लोकसभा की होली )

(लोकसभा की होली)
लाईब टेलिकास्ट हो---------
सभी चैनलो पे लोकसभा की होली!
अध्यक्ष को पिलाई जाय भांग,
और पियम(PM) को खिलाई जाय भांग वाली गोली।
पन्द्रह मिनट----------
पुरे सदन को शुरु होने से पहले,
मनमोहन कब बोले थे रिकार्ड से निकाल--
उनकी सुनवाई जाय बोली।
राहुल के लिये-----------
कुछ कुँवारियाँ बुलवाई जाये,
और उनकी माँ की बगल मे रखवाई जाय--
एक बहु वाली डोली।
भगवंत मान बेचारे आपके टंच रहे,
पीके तमाम पिनेवालो के प्रतिनिधी,
यानी अंग्रेज़ी और देशी के सरपंच रहे,
और उनसे लगवाई जाये-----------
विजय माल्या की तस्वीर पे अबीर वाली रोली।
लाईब टेलिकास्ट हो-------------
सभी चैनलो पे लोकसभा की होली।
@@@रचयिता------रंगनाथ द्विवेदी।
जज कालोनी,मियाँपुर
जौनपुर।
mo.no.------7800824758

No comments:

Post a Comment