मैं---
मुख्यमंत्री नहीं
अपनी पार्टी की निर्णय रेखा हूं .
मैं ––
तेज और अध्यात्म में जहां
स्वामी विवेकानंद हूं
तो वहीं
राजनीति हुंकार में
मैं राम राज्य की प्रत्यंचा हूं .
लड़ना जानती हूं
छात्र जीवन से,
मुझे छेड़ना मत
मैं गिनना जानती हूं सिंहों के दांत
मैं––
इस भगवा बाने में
भारत में जन्मी स्त्री भरत के
ललाट की रेखा हूं.
मैं ––
मोड़ दूंगी घोड़े का रुख
कुचल दूंगी
दिल्ली के दुश्मनों की छाती
मैं भी
राष्ट्र की खातिर
अपने वात्सल्य को
पीठ पर बांध सकती हूं .
मैं ––
लांघ सकती हूं
दिल्ली के हित के लिए सारी सीमाएं
मैं लक्ष्मीबाई का प्रतिरूप
तो 'सुषमा स्वराज' सी मेधा हूं.
मैं ––
मुख्यमंत्री नहीं
अपनी पार्टी की निर्णय रेखा हूं.
✍️✍️"दिल्ली के फैसले को दिल से बधाई"🙏🙏
रंगनाथ द्विवेदी
जज कॉलोनी, मियाँपुर
जौनपुर-222002 (U P)
rangnathdubey90@gmail.com
No comments:
Post a Comment