Tuesday, 25 July 2023

(रोमांटिक कविता)

एक रोमांटिक कविता----------
                        (मछेरन)
मै नदी के किनारे बैठा-------------
एकटक उस साँवली सी मछेरन को तक रहा था,
जो डुबते हुये सूरज की लालिमा मे,
अपनी कसी हुई देहयष्टि के कमर तक साड़ी खोसे,
एक खम और लोच के साथ,
अपनी मछली पकड़ने वाले जाल को खिच रही थी,
मुझे यूँ लगा कि जैसे--------
उसकी जाल की फँसी मछलियों मे से,
एक फँसी हुई मछली सा मेरा मन भी है.
वे इससें बेखबर,
एक-एक मछली निकाल-------
अपने पास रंखे पानी से भरे डिब्बे,
मे डालती रही.
बस इतना उसने इतनी देर मे जरुर किया,
कि अपने माथे पे गिर आये,
बाल को पीछे कर,
उसने कुछ और बची मछलियाँ,
उस डिब्बे मे रख,
गीले जाल और डिब्बे को पकड़,
ज्यो घुटनों भर पानी से निकली,
तो यूँ लगा कि जैसे--------
वे साँवली मछेरन,
विश्व कैनवास की सबसे खूबसूरत औरत हो.

@@@रचयिता------रंगनाथ द्विवेद्वी.
जज कालोनी, मियाँपुर
जिला--जौनपुर.
पीन न.---222002 (उत्तर-प्रदेश).
Mo.no.----7800824758.

यह रचना मेरी स्वरचित व अप्रकाशित है.

No comments:

Post a Comment