Wednesday, 17 April 2024

(बुलाती है शराब मुझको)

वाकई शराब एक हसीन लत है 

(बुलाती है शराब मुझको)

शाम होते ही----
बुलाती है शराब मुझको.
सोए हुए लोगों को,
मंदिर की आरती 
और अज़ान,
हमें तो----
जगाती है,शराब मुझको.

शाम होते ही,
बुलाती है,शराब मुझको

बंद कमरे में पीते हैं
बाइज्ज़त कुछ एक लोग
और मैं शहर की सड़कों पर
नंगा पिए फिरता हूं
इतनी---
चढ़ जाती है,शराब मुझको.

शाम होते ही---
बुलाती है, शराब मुझको.

काशी-काब़ा कुछ नहीं,
मेरे लिए तो----
ठीए ठीए पर स्वर्ग है
जब कहीं भी,
ए"रंग"----
नज़र आती है,शराब मुझको.

शाम होते ही
बुलाती है,शराब मुझको.

@@@ रंगनाथ द्विवेदी
Mo.no.7800824758

No comments:

Post a Comment