Monday, 12 August 2024

(हमारे टीन एज की स्कूटर)

(हमारे टीन एज की स्कूटर)

ऐ वक्त ––
ये दोनो स्कूटर 
तुम जो मेरी गैराज में खड़े देख रहे हो ना 
उसमें से वे पीला वाला मैं हूं 
और स्काई ब्लू कलर वाली 
मेरी,वे है .
 
मुझे याद है उस समय 
वे कॉलेज और फ्रेंड के बहाने 
थिएटर के बाहर 
इसी स्कूटर से उतरी थी 
दुपट्टे से मूंह ढके 
मेरे संग 
"ऋषि और डिंपल कि 
बॉबी देखने."
 
फिर 
इस फिल्म के पोस्टर के उतरते ही 
सब कुछ बदल गया 
वह चली गई 
लेकिन मैने 
उसकी यह स्कूटर खरीद ली. 

मुझे आज भी लगता है कि जैसे 
स्काई ब्लू कलर में 
मेरे मोहब्बत की 
वही टीन एजर 
डिंपल खड़ी हैं.

यह रचना मेरी स्वरचित और अप्रकाशित है.

रंगनाथ द्विवेदी 
जज कॉलोनी,मियांपुर 
जिला--जौनपुर 222002 (U P)
mo.no.7800824758

No comments:

Post a Comment