चाँद दिख गया है-------------
कल से रमज़ान है।
बरसेगा नूर इलाही का,
आयेगे फरिश्ते,
पढ़ेगे ये भी ज़मी पे ये भी नमाज़-----
आयद इनपे भी ये अजा़न है।
चाँद दिख गया है-------------
कल से रमज़ान है।
बच्चे बुज़ुर्गो मे है एक खुशी,
ना निगलेंगे थूक,ना पियेंगे पानी,
चारो तरफ़ एक मुकद्दस ईमान है।
चाँद दिख गया है-----------
कल से रमज़ान है।
मेरी बधाई के हर्फ़ में,
ऐ रोजे़दारो-----------
सबके लिये ये खजूरे ईरान है।
चाँद दिख गया है--------------
कल से रमज़ान है।
###आप सभी को मुकद्दस महिने रमज़ान की बधाई।
No comments:
Post a Comment