(आज-तक )
अब कौन पुछेगा ?
आखिर सवाल,
इस दोगली सियासत से,
कि बताओ?
आखिर कब तक पहुंचेगी,
तुम्हारी वे सरकारी राहत,
गाँव के मंगरू
और 'मंगल "
की जलती चीता
और उसके पुरे घर में उड़ती,
हुई भूख कि----
"खाक तक".
लेकिन,
वे अब नहीं पुछेगा,
अपनी डिबेट के "दंगल" में
खामोश हो गया,
हमारा एंकर,
हमारा हीरो
अब हमारी रिमोट भी,
नहीं ढूढ़ेगी,
शाम 5 बजे का "दंगल "
बस हम सहेजेंगे
"रोहित सरदाना" को,
अपनी याद में,
और देख लिया करेंगे,
कभी-कभी,
महज़ तुम्हारी खातिर
एक चैनल की तरह
"आज-तक ".
रंगनाथ द्विवेदी
जज कॉलोनी, मियांपुर
जिला-जौनपुर 222002 (U P)
Mo. no.,7800824758
No comments:
Post a Comment