Tuesday, 4 April 2023

(बेजा तलाक न दो)

ख्वा़हिशो को खाक न दो!
एै मेरे शौहर-----------
सरिया के नाम पे,
मुझे बेजा तलाक न दो।

बख्श दो---------
कहा जाऊँगी ले मासूम बच्चे,
मुझ बेगुनाह को-------
इतना भी शाॅक न दो,
बेजा तलाक न दो।

न उड़ेलो कान में पिघले हुये शीशे,
मुझ बांदी को सजा तुम----
इतनी खौफ़नाक न दो,
बेजा तलाक न दो।

न छिनो छत,न लिबास
खुदा के वास्ते रहने दो,
मेरी बेगुनाही झुलस जाये---
मुझे वे तेजाब न दो,
बेजा तलाक न दो।

सी लुंगी लब,रह लुंगी लाशे जिंदा,
लाके रहना तुम दु जी निकाहे औरत,
मै उफ्फ़! भी न करुंगी!
बस मेरे बच्चो की खुशीयो को कोई बेजा,
इस्लामी हलाक न दो-----
बेजा तलाक न दो।

@@@रचयिता------रंगनाथ द्विवेदी।
जज कालोनी,मियाँपुर
जौनपुर।
mo.no.7800824758

____तलाक एक दर्द है जो इसे भुगत रही कोई औरत ही समझ सकती है!प्लीज कभी किसी भी औरत से बेजा तलाक न ले,शुक्रिया।🙏🙏

No comments:

Post a Comment