Tuesday, 1 August 2023

(बलात्कार के खिलाफ)

सेंगर जैसे विकृत मानसिकता वाले ऐसे किसी भी पार्टी के नेता की मैं घोर निंदा और भर्त्सना करता हूँ।ऐसे ही निकृष्ट लोग हमारे देश के कलंक और नासूर है।कृपया ऐसे किसी भी नेता का हम इस लोकतंत्र में अपना बेसकीमती वोट न दे।

(बलात्कार के ख़िलाफ़)

लड़ना होगा , तुम्हें
अपनी सिसकी और चित्कार के खिलाफ.
विगुल फूंकना होगा,तुम्हें
किसी भी सेंगर और 
किसी भी सरकार के खिलाफ.
उठाना होगा, तुम्हें
खुद ही तलवार,बन के झाँसी,
अपने हो रहे, 
इस बलात्कार के खिलाफ.

@ रंगनाथ द्विवेदी

No comments:

Post a Comment