Thursday, 24 August 2023

(तलाक था)

(तलाक़ था)

औरत अगर बगावत न करती,
तो क्या करती,
जिसने अपना सबकुछ दे दिया, तुम्हें,
उसके हिस्से,
केवल सादे कागज़ पे लिखा,
तीन मर्तबा तलाक़ था.

इस्लाम और सरिया की ,
इज्ज़त कब इसने नहीं की,
फिर क्यों ?आखिर ----
केवल मर्दों के चाहे तलाक़ था.

मैं हलाला से गुजरू और 
सोऊँ किसी गैर के पहलू,
फिर मुझे वो छोड़े--
उफ ! मेरे हिस्से में ,
ऐ खुदा ! 
कितना घिनौना तल़ाक था.

महज मेहर के रकम से कैसे?
गुजारती जिन्दगी,
दो बच्चे मेरे हिस्से देना,
आखिर,मेरे शौहर का ,
ये कैसा इंसाफ़ था.

मैं पुछती हूँ, बताओ--
मस्जिदों और खुदा के आलिम़-हाज़िल,
कि आख़िर-
मुझ बेगुनाह को छोड़ देना ,
कुरान की किस ---
आयत का तलाक़ था.

रचनाकार -- रंगनाथ द्विवेदी
जजकालोनी ,मियांपुर
जिला--जौनपुर 222002(U.P.)
mo.no.7800824758

No comments:

Post a Comment