हमारी 2019 मॉडल की पत्नी सौभाग्य से महिला पुलिस में अपने थाने की कोतवाल है.वे अपने थाना क्षेत्र में इतनी मशहूर है कि--"वहां के पति अपनी पत्नियों की सेवा मे हर वक्त इसके डर से पीले रहते है ,मै स्वयं चौबीस कैरेट का भुक्तभोगी हूं".आज जैसे ही वे थाने से लौटी, मैं झट एक गिलास पानी विथ मिठाई के लेके हाजिर हुआ, तो वे बोली रहने दीजिये मैं ले लुंगी,इतना ही नही उसने आज चाय अपने हाथ से बनाई,नहाने के लिये पानी निकाला,फिर बड़े प्यार से उसने साड़ी पहनी और शीशे के सामने खडी़ होंकर "ऐश्वर्या राय और सोनाक्षी सिन्हा की तरह अपने महीनो से लालित्यहीन होठों को इधर-उधर किया".
आज तो जैसे वे "मेरे सभी जीवित बल्बों को फ्यूज करने पे तुली थी". मेरी हिम्मत तो इससे कुछ भी पुछने की उसी दिन से जवाब दिये पड़ी थी,जबसे इसने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी.उसकी कर्कश और कड़क आवाज़ का मै डरा पती इसके मूँह से बाँसुरी जैसी आवाज़ सुन मैं रोज से ज्यादा डर व सहम गया.क्योंकि इसके प्यार से बोलने की इतिश्री अभी कुछ ही दिनों पहले मै इसके थाने पे देख के आया था जब इसने एक मुजरिम को प्यार से बोलने के बाद बड़ी ही बेरहमी के साथ पीटा था.
आज वैसी ही कुछ हालत मेरी भी हो रही थी,हलक सुख रहा था,मैं अंदर ही अंदर अपने बढ़ते-घटते ब्लड-प्रेशर का ठीक से अंदाजा नही लगा पा रहा था.लेकिन बच गया उस बचने के सुख को मै व्यक्त नही कर सकता.वे मुझे बहुत ही प्यार और दुलार के साथ छत पे ले गई और बोली इतनी दुर-दुर क्यूँँ खड़े है,पास और पास आईये,हँसिये,मुस्कुराईये. मै आज आपकी लंबी उम्र के लिये व्रत हूं,
वे बार-बार निकलते हुये चाँद को देख रही थी,जैसे ही चाँद पुरा निकला मेरी पुलिस वाली पत्नी ने बड़ी ही छुईमुई-कमसीन अदा से नई दुल्हन की तरह सर पे पल्लू रखा पूजा की थाली और चलनी मे दीप जलाकर कर मुझे सामने खड़ाकर "लगी हिडिम्बा राग में गाने" गाने के बाद उसने मेरा पैर छुआ.मैं इतना खुश हुआ कि, जैसे मुझ नाशपीटे के दिन बहुर गये.ये शब्द मै मन ही मन यूँँ हीं नही कह रहा.बल्कि इसके मूल मे कारण था, उसका इस सारी मोहब्बत के नकली घटना अर्थात करवा चौथ का वे टीक-टाक जिसे वे तल्लीन भाव से मोबाइल पे अपलोड कर रही थी.और इस पुलिस वाली के पती के करवा चौथ का हस्र हमारे थोबड़े पे "नेपाल मे आये भूकंप की तरह बखुबी देखा जा सकता है".
यह लघुव्यंग्य मेरा स्वलिखित व अप्रकाशित है.
लेखक---रंगनाथ द्विवेदी.
जज कालोनी, मियांपुर
जिला-जौनपुर 222002 (U P)
Mo.no.7800824758
No comments:
Post a Comment