Monday, 12 November 2018

(चुनाव आ गया)

( चुनाव आ गया ) ठंडे नेताओं को----------- चार साल बाद ताव आ गया, इसका मतलब है चुनाव आ गया. ये कांंइयाँ-------- फिर इतने वादे दिल-दिमाग मे झोक देगा, कि हम कल्पनाओं मे खो जायेंगे, और हमें लगेगा की जैसे हमारे यहाँ------ बहुत जल्द एक अमेरिकन गाँव आ गया, इसका मतलब है चुनाव आ गया. बाते चिकनी और चुपडी कर, दिल और दिमाग मे उतर जायेगा, लगेगा इसी का कहा ही सच, कि अब तलक इस गाँव मे केवल चोर-डाकु आये थे, ये पहली बार है कि उसके रुप मे----- हमारे यहाँ भी कुछ करने भगवान के भेजे, एक साव आ गया-------- इसका मतलब है चुनाव आ गया. ठंडे नेताओं को-------- चार साल बाद ताव आ गया, इसका मतलब है चुनाव आ गया. @@@रचयिता----रंगनाथ द्विवेदी. जज कालोनी, मियाँपुर जिला--जौनपुर पिन नं.222002 (उत्तर-प्रदेश). Mo.no.--7800824758 यह रचना मेरी स्वरचित व अप्रकाशित है।

No comments:

Post a Comment